सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चोरो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी प्रथम के कुशल निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने नुमाईश कैम्प चैक के भारत माता चैक से चार शातिर वाहन चोरो को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
कोतवाली नगर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि चारो शातिर किस्म के चोर हैै, इन चोरो ने सहारनपुर की अलग-अलग जगह से करीब एक वर्ष पहले वाहन चोरी किए थे। शातिर चोर राहुल पुत्र इसम सिंह निवासी राधा विहार कालोनी, सहारनपुर, शिवम पुत्र जितेन्द्र निवासी राधा विहार कालोनी, सहारनपुर, शुभम पुत्र मांगे राम निवासी राधा विहार कालोनी, सहारनपुर, सुमित पुत्र देवेन्द्र निवासी राधा विहार कालोनी, सहारनपुर के अपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस द्वारा ओर भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, तेजतर्रार नुमाईश कैम्प चैकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, गजनफर अब्बास, इम्तियाज अली, पिंटू सिरोहा शामिल रहे।