ताड़का वध-सीता जन्म का सफल मंचन


सहारनपुर। सुपर क्लब द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 वाँ श्री रामलीला महोत्सव में बीती रात्रि ''ताड़का वध-सीता जन्म'' का सफल मंचन भारती पसरीचा के निर्देशन में किया गया। 



     पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गोपाल नगर, नुमाईश कैम्प में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव मे ताड़का वध-सीता जन्म में राजा दशरथ का अभिनय रिन्कू ईशपुजानी, राम का पवन सेतिया, लक्ष्मण का संदीप गिल्होत्रा, विश्वामित्र का रजत, ताड़का का अनुराग बजाज, मारीच का गगन नागपाल, सुबाहू का अमन कालड़ा, राजा जनक का मनोज गगनेजा, सुनैना का रवि, श्रृंगि ऋषि का जंग बहादुर ने किया। इस मौके पर प्रधान राकेश सूरी (काका), नितिन खुराना, राजीव वधवा, सुधीर गुम्बर, भारती पसरीचा, बन्टी ईशपुजानी, पिंचू गुम्बर, पंकज गुम्बर, मोहन लाल मेंहदीरत्ता, अनिल रसवन्त, अशोक गुम्बर, विपिन टुटेजा, विपिन बजाज, विकास खुराना, गोलू बजाज, संजीव खुराना, सुमित अरोड़ा, मितेश तनेजा, मन्नू बठला, शिवम खुराना, संजीव मनचन्दा आदि मौजूद रहे।