सहारनपुर । नवागन्तुक जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने अपना पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रट सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। वे योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए फील्ड में जाकर लोगों से सीधे बातचीत करके योजनाओं की जानकारी लेंगे। सभी लाभार्थी परक योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। जनता से मिलने का जो समय निर्धारित है, उसके बावजूद भी दूरदराज से आने वाले फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर विश्वास न करके भ्रमण करके सभी लाभार्थी परक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उनके द्वारा स्वयं देखी जाएगी। जीरो टारलेंस के आधार पर कार्य किया जायेगा। जनपद में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जायेगा एवं नगर निगम व नगर पालिका के कर्मियों के माध्यम से जनपद को साफ-सुथरा बनाया जायेगा।
एक प्रश्न के जवाब में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि वह चिकित्सा अधिकारियों से इस
सम्बन्ध में जानकारी लेगें कि रोगियों के रैफर करने के क्या कारण है और इस सम्बन्ध में उनके द्वारा सम्बन्ध में डाटा भी तलब किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप रोगियों को समुचित उपचार दिलाये जाने के समुचित प्रयास किये जायेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी।
उनके द्वारा खुले मन से काम किया जायेगा। शासन की स्पष्ट प्राथमिकताओं पर विशेष जोर दिया जायेगा। सरकार की छवि को और अधिक अच्छा बनाये रखने के उद्देश्य से जो भी कदम उठाने होंगे उठाये जाएंगे। सभी से संवाद बनाये रखा जायेगा। हर वर्ग, हर तबका सभी समाज के अंग हैं। उनका उद्देश्य होगा कि लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पात्र व सही लोगों को मिले जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारा बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि वह 1992 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। 2008 के आईएएस बैच के अधिकारी है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के निवासी हैं एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उनके द्वारा शिक्षा दीक्षा ग्रहण की गयी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लखनऊ, गाजीपुर, लखीमपुर, सीतापुर में अनेकों पद पर कार्य किया है और जिलाधिकारी के रूप में अम्बेडकरनगर शामली के बाद वह अब जनपद सहारनपुर में डीएम के पद पर हैं।
इससे पूर्व उन्होंने न्यायिक अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, खनन अनुभाग सब रजिस्ट्रार कार्यालय जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं कलेक्ट्रट का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशा.एस.बी.सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसडीएम सदर, नगर मजिस्टेªट, डिप्टी कलेक्टेªट दीप्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
नवागन्तुक जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने किया पदभार ग्रहण